हापुड़: दिल्ली रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर एसएसवी चौकी और सबली गेट के बीच नेशनल हाईवे पर स्थित पीएफ रोड पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण किया जिसके खिलाफ वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने कड़ी कार्रवाई की है। मुकेश चंद्र कांडपाल ने मंगलवार को जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही है जिनका कहना है कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थी कि कुछ लोगों ने हापुड़ में पीएफ रोड पर रातों रात अवैध निर्माण कर दिया है। अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर जब फॉरेस्ट रेंजर मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर सभी दंग रह गए। जैसे ही उन्होंने आसपास मौजूद कर्मचारियों व ठेकेदार से जवाब तलब किया तो वह भाग खड़े हुए जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और कड़ी कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में ऐसा ना करने की भी सख्त हिदायत दी। फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल का कहना है कि मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




























