हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ-बुलंदशहर रोड पर वन विभाग ने कावड़ियों के साथ पौधारोपण किया और सभी से पौधारोपण करने की अपील की। इस दौरान पेड़ पौधों के महत्व को समझाया गया।
फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि पौधे ऑक्सीजन देते हैं। ऐसे में पौधारोपण बेहद जरूरी है। विभिन्न प्रजाति के पौधे इस दौरान लगाए गए जहां कावड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों को फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने फल, जूस, मिठाई आदि वितरित किए। इस दौरान माहौल बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























