हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित यूको बैंक के एक कमरे में शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई। उसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बैंक के भीतर प्रवेश करने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों को बैंक का ताला तोड़ना पड़ा। इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में दमकल कर्मी ने एक बड़ा सा हथोड़ा लिया और ताले पर प्रहार करने लगा। ताला तोड़ने के पश्चात बैंक कर्मी अंदर दाखिल हुए और आग पर काबू पाया। बैंक में लगा एसी, इनवर्टर, बैटरी आदि जल गए।
























