👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गांधी विहार वैशाली कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने बाल्टी आदि की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र की गांधी विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने समय रहते आग पर पानी डालकर उसे काबू में किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























