हापुड़: ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में रखे ट्रांसफार्मर में रविवार की रात को अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में असरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया जिसके बाद कुछ ही मिनटों में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
श्रीनगर में रात करीब 9:30 बजे ट्रांसफार्मर से अचानक धुंआ उठने लगा। इस दौरान लोगों ने ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही बिजली कर्मियों को मामले से अवगत कराया। इसी बीच क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। वहीं सूचना मिलने पर बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने प्रभावित हुई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।






























