
👁 213 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रेलवे रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि बैंक परिसर से अचानक धुआं निकलता देख लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इलाके को खाली कराते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।




























