हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्यामपुर जरोठी रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक फैक्ट्री के पास कूड़े में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उससे निकलने वाला धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। क्षेत्र में इस दौरान जहरीली हवा होने के कारण वातावरण भी प्रदूषित हो गया और लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई। दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर रोड पर एक फैक्ट्री के पास कूड़े में शनिवार की दोपहर अचानक भयंकर आग लग गई। आग के तांडव के आगे सभी लाचार दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सीएफओ मनु शर्मा का कहना है कि श्यामपुर रोड पर आग की सूचना मिली है। दमकल विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है। इस दौरान लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हुई।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























