हापुड़: बाबा के बुलडोजर का डर, मकान मालिक खुद ही तोड़ने लगे भवन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी और लज्जापुरी में अवैध रूप से किए गए मकानों के निर्माण को भवन स्वामियों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। इन भवन स्वामियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए थे लेकिन बुलडोजर के डर से यह सभी अब खुद ही मकान तोड़ने लगे हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से जारी नोटिस के बाद क्षेत्र में अपरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
आपको बताते चलें कि हापुड़ के लज्जापुरी व रामलीला ग्राउंड के गेट नंबर-2 से चमरी फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण तथा नाले का निर्माण कराया जाना है। इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी गई है। जब सड़क की नपाई कराई गई तो पता चला स्थानीय लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं जिससे रास्ता बेहद संकरा हो गया है।
नगर पालिका ने सड़क की पैमाइश करा कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया और 120 मकान मालिकों को नोटिस भेज कर एक हफ्ते के भीतर जवाब देने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी होने के बाद मकान मालिकों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण न हटने पर बुलडोजर से कार्रवाई की चेतावनी दी और उसका खर्चा भी मकान मालिक से वसूलने के लिए कहा गया। बुलडोजर की कार्रवाई के डर से खुद ही मकान मालिक अवैध रूप से किए गए निर्माण को तोड़ रहे हैं।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!