हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : गढ़-मेरठ मार्ग पर निर्माणधीन बाईपास से ढलान व अंडरपास बनाने की मांग को लेकर हजारों किसानों ने रविवार को जनपद हापुड़ के गांव शाहपुर जट्ट के पास बाईपास पर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन बाईपास पर अंडरपास व ढलान न होने के कारण किसानों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। किसान अपनी मांग पर अड़े है।
गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने किसानों की मांग को समर्थन करते हुए कहा कि बाईपास आबादी से दूर बनाना चाहिए था और किसानों की भलाई के लिए अंडरपास जरुरी है। किसानों व NHAI अफसरों के बीच बातचीत से समस्या का हल निकाला जाएगा और वह संसद में मामले को उठाएंगे।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380






























