हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शंभूपुरा में बीती शाम तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते मोहल्ले वासियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। तारों में स्पार्किंग के दौरान धमाका इतना तेज हुआ कि ऐसा लगा मानो कोई पटाखे की लड़ी छोड़ रहा है। काफी देर तक आवाज होने के दौरान मोहल्लेवासी घरों के बाहर निकले तो हालत देखकर दंग रह गए जिन्होंने बिजली कर्मियों को मामले से अवगत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है लेकिन अभी तक किसी ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। स्पार्किंग के दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
मंगलवार की शाम हापुड़ के मोहल्ला शंभूपुरा में अचानक तारों से स्पार्किंग होने लगी। जोरदार धमाके के साथ चिंगारी निकलती देख लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। आनन-फानन में मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया जिनकी मांग है कि मामले का स्थाई समाधान होना चाहिए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























