
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के उद्यमी सोनू चुग निवासी कलेक्टर गंज हापुड़ ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई है। समय पर मिले उपचार के पश्चात व्यक्ति को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी रिपोर्ट सही पाई गई। हालांकि मेरठ से भी कुछ टेस्टिंग कराई गई। सभी रिपोर्ट सही आने के बाद राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार मामला 10 दिसंबर की देर रात करीब 1:00 का है जब सोनू चुग अपने सहयोगी के साथ एक शादी में शामिल होकर घर पहुंचे। गाड़ी से उतरते समय उनके सहयोगी अचानक सड़क पर गिर गए। इसके बाद उन्होंने तत्परता व सतर्कता दिखाते हुए सीपीआर देकर व्यक्ति को बचाया और आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हुई टेस्टिंग के बाद चिकित्सकों ने व्यक्ति को घर भेज दिया। इस दौरान सभी ने सोनू चुग की सतर्कता की प्रशंसा की और उनका आभार जताया।






























