
हापुड़: नगर पालिका की कार्रवाई के कुछ दिन बाद फिर से हुआ अतिक्रमण, लगा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह ने हाल ही में पुलिस बल व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ जेसीबी मशीन की मदद से हापुड़ के गोल मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी लेकिन कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही अतिक्रमण ने फिर से पैर पसार लिए हैं जिसकी वजह से गोल मार्केट से गुजरने वाले लोगों को जाम के झाम का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हो चुके हैं कि अतिक्रमणकारियों को किसी का खौफ नहीं है। दुकानदार सड़क तक दुकान सजा लेते हैं जिसके आगे ठेले सजते हैं। ऐसे में लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि नगर पालिका कार्रवाई करता है लेकिन उसके बाद फिर से अतिक्रमण पैर पसार लेता है। अधिकारी न जाने किसके दबाव में है जोकि मामले में कड़ा रुख अपनाने को तैयार नहीं है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























