
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में मौलाना आजाद स्कूल अब खाली प्लॉट में तब्दील हो चुका है जोकि कूड़े का नया पता बन गया है। यहां पर अक्सर कूड़ा पड़ा रहता है जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। बीमारियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं जिन्होंने मामले में संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
पॉश कॉलोनी श्रीनगर में मौलाना आजाद स्कूल अब खाली प्लॉट में तब्दील हो चुका है जहां पर लोगों ने कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है। कूड़ा फेंकने की वजह से आसपास रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। यहां से अक्सर बदबू आती है और मच्छर आदि पनप रहे हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























