
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव कुराना में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत अत्यधिक सुशीला वेंकटेश्वर गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। न्यू गुलावठी स्थित डीएफसीसीआईएल स्टेशन पर स्थापित यह टर्मिनल जनपद का पहला आधुनिक कार्गो टर्मिनल है जिससे क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलने की उम्मीद है। डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने फीता काटकर टर्मिनल का शुभारंभ किया।
बता दें कि लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस परियोजना का आवंटन 8 अप्रैल 2025 को हुआ था। महज 1 साल में इसका संचालन शुरू कर दिया गया। यह टर्मिनल हापुड़ को ऑटोमोबाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके जरिए कीया की गाड़ियां बेंगलुरु से, हुंडई की गाड़ियां चेन्नई से और महिंद्रा व टाटा की गाड़ियां पुणे से हापुड़ लाई जाएगी। हर महीने लगभग 50 ट्रेन इस टर्मिनल पर पहुंचेंगी। ट्रेन में डबल डेकर व्यवस्था के तहत करीब 256 गाड़ियों का परिवहन किया जाएगा। इससे परिवहन लागत में कमी आने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। यह टर्मिनल मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






























