हापुड़: दो दिनों से टूटे पड़े बिजली के तार अभी तक नहीं हुए दुरुस्त










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही की एक और तस्वीर हापुड़ की बुलंदशर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी से सामने आई है जहां बिजली के तार सड़कों पर पड़े हुए हैं। यह सिर्फ बिजली के तार ही नहीं बल्कि मौत का तांडव है जो बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क पर दिख रहा है। अधिकारी व कर्मचारी इतने लापरवाह हैं कि उन्हें इसका जरा भी ख्याल नहीं है कि यह तार हादसे का कारण भी बन सकता है। लोगों का कहना है कि विभाग को मामले में लापरवाही छोड़कर मैदान में उतर कर तारों को दुरुस्त करना चाहिए।


हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला मोती कॉलोनी है जहां की एक गली में बिजली के तार टूटे पड़े हैं जिसकी वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है और ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से यह तार टूटे हुए हैं लेकिन अधिकारियों के पास इतनी भी फुर्सत नहीं है कि वह इन तारों को दुरुस्त करें। पीवीवीएनएल हेड क्वार्टर हापुड़ के ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश देता है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!