हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शाहरुख पुत्र इस्लाम, सोनू व उमर पुत्र नूरइलाही निवासीगण किला कोना हापुड़, नौशाद, इखलाख व आसिफ पुत्र छोटे, सुफियान पुत्र इस्माइल निवासीगण मोहल्ला ब्रहमनान हापुड़, अशरफ पुत्र सलाम निवासी पलवालियान गुलावठी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि रविवार को मोहल्ला ब्रह्मनान में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में जबरन घुस कर वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। साथ ही चारों ओर से पथराव भी किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमलता की तहरीर के आधार पर 10 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण से जुड़े दो मामलों में पुलिस ने आठ आरोपियों को बुलंदशहर रोड बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205





























