
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पुलिस चौकी पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जहां सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे 20 वाहनों के चालान किए। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ वाहन चालकों ने तो पुलिस को देखकर रास्ता ही बदल लिया।
मामला सोमवार का जब हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एसएसवी चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 वाहनों के चालान किए और भविष्य में ऐसा न करने की लोगों को हितायत दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























