
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर रेलवे फाटक से लेकर ततारपुर बाईपास तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। समग्र विकास योजना के तहत करीब आठ लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण होगा। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्ट्रक्चर डिजाइन सिविल के एचओडी जावेद आलम और उनकी चार सदस्यीय टीम ने सर्वे किया।

फिलहाल क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस नाले के निर्माण से सैकड़ों की संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। मौजूदा स्थिति में नाले की खराब डिजाइनिंग की वजह से एलएन रोड, हरिद्वारी नगर, भीम नगर, सोटावाली, गिरधारी नगर आदि इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। नाले के निर्माण के पश्चात इन सभी क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























