
👁 262 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर एसडीएम कार्यालय के पास बने अधिवक्ता के चेंबर में एक महिला द्वारा चेंबर का ताला तोड़कर अंदर रखी फाइलें, किताबें सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता अमन शर्मा का एसडीएम कार्यालय के पास चैंबर है जहां एक महिला पहुंची जिसने चेंबर में रखे दस्तावेजों को सड़क पर फेंक दिया। शोर शराबा होते देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को मामले से अवगत कराया। अधिवक्ता घटना के समय जिला एवं सत्र न्यायालय में किसी कार्य से गए हुए थे। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

































