
हापुड़ डीएम ने किया जलभराव से प्रभावित भीमनगर का निरीक्षण, पानी में उतरे डीएम व एसडीएम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय मंगलवार को हापुड़ के मोहल्ला भीम नगर, न्यू भीम नगर पहुंचे जहां उन्होंने जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र वासियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम ईला प्रकाश और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने सोमवार को किया था प्रदर्शन:
आपको बता दें कि सोमवार को न्यू भीम नगर और भीम नगर की महिलाओं ने गढ़ रोड पर जलवायु से नाराज होकर चक्का जाम कर दिया था। उस दौरान पुलिस से लोगों की नोकझोक भी हुई। इससे पहले भी कई बार महिलाएं प्रदर्शन कर चुकी हैं जिन्होंने जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
डीएम ने किया निरीक्षण:
मंगलवार को हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय भीम नगर और न्यू भीम नगर पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया और जल भराव की समस्या के समाधान का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया। अपने बीच जिलाधिकारी को देख लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्या जल भराव से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि जल भराव की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। उनकी समस्या का जल्द समाधान हो।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























