हापुड़:राष्ट्रीय लोक अदालत में 74,933 मामलों का निस्तारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री रविन्द्र कुमार प्रथम के कुशल निर्देशन में अपर जिला जज /नोडल अधिकारी लोक अदालत, डा0 रीमा बंसल एवं सिविल जज (सी0डि0) प्रथम/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा की देखरेख में 21मई.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन श्री रविन्द्र कुमार प्रथम जनपद न्यायाधीश व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री अमित पाल सिंह, अपर जिला जज प्रथम, श्री विपिन कुमार, अपर जिला जज, श्री कमलेश कुमार एवं बार अध्यक्ष एनूल हक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, डा० रीमा बंसल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 2856 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में जिला जज श्री रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा 10 वादों का निस्तारण कर अंकन 6,000/-रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़ श्री अमितपाल सिंह द्वारा 114 वादों का निस्तारण किया गया जिनमें से 27 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्रीमति अनीता राज द्वारा 56 वादों का निस्तारण कर अंकन 70,85,000/- का सेटिलमेन्ट किया गया। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हापुड़ आनन्द बिहारी श्रीवास्तव द्वारा 1 वाद का निस्तारण कर 3,87,747 /- का सेटिलमेन्ट किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो-III) हापुड श्री कमलेश कुमार द्वारा 163 वादों का निस्तारण किया गया एवं 200/- अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, हापुड़ श्री मृदुल दुबे द्वारा 3 वादों का निस्तारण कर अंकन 20,000/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो-I), श्रीमति स्वेता दीक्षित, द्वारा 4 वादों का निस्तारण कर अंकन 70,000/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) हापुड, श्री उमाकान्त जिन्दल द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो-II), डा० रीमा बंसल द्वारा 1 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एफ.टी.सी-I), श्रीमति राखी चैहान द्वारा 5 वादों का निस्तारण कर अंकन 1,500/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज (एफ.टी.सी-II), श्रीमति छाया शर्मा द्वारा 2 वादों का निस्तारण कर अंकन 15,50,000/- रूपये का सेटिलमेंट किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , श्रीमति रचना द्वारा 1058 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर अंकन 3,00,330/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं अंकन 61,50,000/- रुपये का सेटिलमेंट किया गया। सिविल जज (सी0डि0), प्रथम श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा द्वारा 9 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें मुबलिक 429851/- रूपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय, श्री विकास कुमार सिंह द्वारा 8 वादों का निस्तारण किया गया जसमें मुबलिक 1611247.42/-रूपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति प्रीति मोंगा द्वारा 450 वादों का निस्तारण कर अंकन 39360/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेशवर श्री अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 319 वादों का निस्तारण कर अंकन 3330/- रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेशवर श्रीमति वर्तिका सैहलत द्वारा 203 वादों का निस्तारण कर अंकन 8560/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0) प्रथम, श्रीमति रवि कुमार द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मुबलिक 467477.84/- रूपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड सुश्री बिंदिया भटनागर द्वारा 7 वादों का निस्तारण कर अंकन 700/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया एवं 248500/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमति सौनाली रत्ना द्वारा 166 वादों का निस्तारण कर अंकन 11900/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया एवं 270000/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 47वादों का निस्तारण कर अंकन 6000/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया एवं 770800/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी.-प्रथम श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 58 वादों का निस्तारण कर अंकन 15300/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया एंव 1205000/- रूपये का सेटिलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी.-द्वितीय श्रीमति नेहा चौधरी द्वारा 62 वादों का निस्तारण कर अंकन 11800/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 8 वादों का निस्तारण कर अंकन 6700/- रूपये अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम,श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 2 वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वितीय,श्रीमति प्रगति द्वारा 2 वादों का निस्तारण कर अंकन 137000/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय,श्रीमति तनवी सिंह द्वारा 82 वादों का निस्तारण कर अंकन 1180/- रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं अंकन 300000/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया।

सिविल जज (सी०डि०) प्रथम/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 457 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 59971000/- रूपये की धनराशि का सेटिलमेन्ट किया गया। जिसमें अकंन 19541000/- रूपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 71620 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 74,933 मामलों का निस्तारण कर अंकन 8,45,14,294/- रूपये (आठ करोड़ पैंतालीस लाख चौदह हजार दो सौ चौरानवें मात्र ) का सैटिलमेंन्ट किया गया।
सिविल जज (सी०डि०) प्रथम/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण तथा समस्त मीडिया कर्मियों एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारियों का आभार व्यक्त किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























