
हापुड़: मां मनसा देवी मंदिर में श्री कृष्ण छठी महोत्सव में भक्तों ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर में श्री कृष्णा छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर 2:00 बजे से श्री कृष्ण जी का छठा महोत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर भक्ति संकीर्तन में जमकर झूमे और अपनी आस्था का परिचय दिया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर,अजय गर्ग,विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, अनंत स्वामी खिलेंद्र सैनी, यादराम सैनी, हनी सैनी,मोनू, सोनू,आदि मौजूद रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























