हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हापुड़ डिपो ने आजादी के अमृत महोत्सव पर दो बसों का संचालन करने का फैसला लिया है. इसके लिए हापुड़ डिपो को दो बसें मिली हैं जिनका संचालन हापुड़ से नेपालगंज किया जाएगा. बस में यात्री ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकेंगे.
बताते चलें कि इससे पूर्व हापुड़ डिपो की बसों का संचालन नेपाल रूट पर नहीं हो रहा था. नेपाल जाने वाले यात्रियों को गढ़ रोड बाईपास पर जाकर या तो बरेली तक की या फिर टनकपुर तक की बस लेनी पड़ती थी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी लेकिन हापुड़ डिपो द्वारा नेपालगंज तक दो बसों का संचालन करने से नेपाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























