👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो को अगस्त के दूसरे हफ्ते में पांच नई बसें मिलेंगी जिससे रोडवेज बसों की किल्लत दूर होगी और यात्रियों का सफर आसान होगा। इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
पिछले दो महीने में 20 से अधिक पुरानी बसे अपनी मियाद पूरी कर चुकी है जो कबाड़ में बदल गई हैं। डिपो में अब 97 बसे शेष हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो ने विभाग से बसें मांगी थी जिसके बाद पांच नई बसों को स्वीकृति मिल चुकी है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT
























