
हापुड़ डिपो के संविदा चालकों की हड़ताल से पांच लाख के राजस्व को नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस डिपो के अधिकारियों के व्यवहार के खिलाफ संविदा चालकों ने बुधवार को हड़ताल कर दी जिसकी वजह से लंबी दूरी पर चलने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहा। करीब 3 घंटे तक चालकों ने कार्य का बहिष्कार किया जिसकी वजह से राजस्व को भी हानि हुई है। हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के पश्चात संविदा चालक वापस काम पर लौट गए।
हड़ताल पर गए संविदा चालकों ने रोडवेज डिपो के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। हड़ताल की वजह से हापुड़ डिपो को करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























