👁 0 views Views
हापुड़ जिलाधिकारी अदित सिंह द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक जनपद हापुड़ में कोरोना मरीजों की संख्या 33 से बढ़कर 34 हो चुकी है। यह नया कोरोना मरीज दूसरे कोरोना मरीजों के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है जो कि मजीदपुरा का रहना वाला है। करोना मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है। (ehapurnews.com, May 06, Time: 11.57 AM)
बता दें कि मंगलवार भी दो कोरोना के मरीज मिले थे जिनमें से एक नवीन मंडी व एक मरीजपुरा से था। फिलहाल जिले में कोरोना के कुल 46 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 34 एक्टिव केस हैं जबकि 12 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।





























