हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने देवलोक कॉलोनी हापुड के दिव्यांश वर्मा को बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी व उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि दिव्यांश ने हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित हुई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर हापुड़ शहर का मान और सम्मान तो बढ़ाया ही, साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है। इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी और हापुड़ के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं। इस दौरान अमित सैनी, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग और भरतलाल शर्मा आदि लोग भी मौजूद रहे।
श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष अनिल जैन की ओर से सभी को पर्युषण एवं दशलक्षण पर्व की हार्दिक बधाई



























