
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के कुछ कोचिंग सेंटर ऐसे हैं जो कि साल के 20 लाख रुपए से अधिक कमा रहे हैं लेकिन जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे कोचिंग सेंटर जीएसटी विभाग की रडार पर है जिसका जीएसटी विभाग ने सर्वे भी किया है।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जनपद हापुड़ के कुछ कोचिंग सेंटर ऐसे हैं जोकि सालाना 20 लाख रुपए या इससे अधिक कमाई कर रहे हैं जो कि जीएसटी के दायरे में आते हैं। ऐसे में कुछ कोचिंग सेंटर चलाने वालों ने जीएसटी विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है या फिर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं जबकि 18% टैक्स चुनाव चुकाना अनिवार्य है। ऐसे में यह ठिकाने जीएसटी अफसर की रडार पर हैं। इस संबंध में हाल ही में मेरठ रोड पर स्थित कोचिंग सेंटर की जांच करने के लिए सितंबर के महीने में जीएसटी विभाग की एसआईबी की टीम भी पहुंची थी।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























