हापुड़: सीओ ने कचहरी परिसर का किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान सीओ ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और आने जाने वाले लोगों की तलाशी के लिए भी कहा। सीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही ना बरती जाए। पुलिसकर्मी सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाएं।
हापुड़ के सीओ वरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ हापुड़ कचहरी पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ हापुड़ कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























