हापुड़: ज्यादा रुपए मांगने का विरोध करने पर सीएनजी पंप कर्मियों ने कार सवार को पीटा












हापुड़: ज्यादा रुपए मांगने का विरोध करने पर सीएनजी पंप कर्मियों ने कार सवार को पीटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित टीपी नगर चौकी के पास सीएनजी पंप पर पंप कर्मियों ने कार सवार युवक पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पंप कर्मियों ने ज्यादा रुपए की मांग की जिसका विरोध करने पर पंप कर्मियों ने कार सवार को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी राहुल सैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 7:30 बजे कार में दिल्ली रोड पर स्थित टीपी नगर चौकी के पास सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गया था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे गैस भरवाने के ज्यादा रुपए मांगे जिसकी शिकायत उसने पेट्रोल पंप मैनेजर से की। आरोप है कि मैनेजर ने बात करते-करते उस कर्मचारी को वहां से भगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रोड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कार सवार की तहरीर के आधार पर अभय, कलकल, चंदन राय व पंप मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!