
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित किया विदाई एवं स्वागत समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिला औषधि निरीक्षक हेमेन्द्र चौधरी के स्थानांतरण पर विदाई एवं हापुड़ के नवनियुक्त औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार के स्वागत एवं सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन सतीश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं दवा व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों एवं अतिथियों का पटका, गुलदस्ता, शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि औषधि विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद से ही दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने स्थानांतरित होकर बागपत जा रहे औषधि निरीक्षक हेमेन्द्र चौधरी के कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवनियुक्त औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का हापुड़ में स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान दवा व्यापारियों द्वारा रिन्यूअल (लाइसेंस नवीनीकरण) सहित व्यवसाय से संबंधित कुछ समस्याएं भी औषधि निरीक्षक के समक्ष रखी गईं। औषधि निरीक्षक श्री नवनीत कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने दवा व्यापारियों से नियमों के अनुरूप कार्य करने तथा विभाग के साथ सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बागपत केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पवार का भी हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए दोनों जिलों के दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दवा व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
राजेंद्र गुर्जर,योगेश त्यागी,अनुराग अग्रवाल,सतीश शर्मा, योगेश शर्मा,दिनेश शर्मा,मुकेश गर्ग, तेजवीर सिसोदिया, चेतन, देवेंद्र शर्मा,नितिन चुग,राशिद,अजय शर्मा,अंकित सिसोदिया,अनवार अहमद,शिवम् चोहान,दीपक पाल,अनिकेत वर्मा,सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट उपस्थित रहे
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















