👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर निवासी सन्नी शर्मा की मंगलवार को मेरठ में एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से सन्नी की मौत हुई है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सन्नी शर्मा हापुड़ के एक निजी बैंक में नौकरी करता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सन्नी को सांस लेने में परेशानी हुई जिसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान सन्नी शर्मा की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























