हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति जनपद हापुड़ ने प्रदेश सराकर से नगर पालिका परिषद हापुड़ का चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की है और मांग के समर्थन में समिति ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी हापुड़ को दिया।
समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, संजय पाल, कौशल सैनी, देवेंद्र प्रजापति, मनोज कोली, रामवीर कश्यप आदि मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में समिति ने कहा है कि नगर पालिका हापुड़ का अध्यक्ष पद पूर्व में अनूसूचित जाति, सामान्य एवं अनूसूचित जाति महिला, सामान्य महिला आदि के लिए आरक्षित रह चुका है। परंतु आज तक अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। जबकि हापुड़ में अन्य पिछड़ो वर्गों की संख्या लगभग 60 प्रतिशत से अधिक है। आज तक उक्त पद अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षित न करने से अन्य पिछड़े वर्गो में आक्रोश है। समिति की मांग है कि आगामी माह दिसम्बर-2022 में होने वाले नगर निकाय चुनावों में नगरपालिका हापुड़ का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित किया जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























