
लखनऊ में आयोजित आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में हापुड़ चेयरमैन ने भाग लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ के गोमती नगर स्थित आईआईए के मुख्य कार्यालय पर शनिवार को 310 वीं केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें हापुड़ से पवन शर्मा (चैप्टर चेयरमैन), विजय शंकर शर्मा( राष्ट्रीय सचिव) शांतनु सिंहल (मंडलीय सचिव) ने भाग लिया। मीटिंग में सभी चैप्टरों की गतिविधियों की समीक्षा की गई जिसमें हापुड़ के चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने हापुड़ चैप्टर की गतिविधियों और कार्यों का ब्यौरा दिया। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा पिछले वर्ष में सर्वाधिक मंथन मीटिंग करने पर चैप्टर के बधाई दी। मीटिंग में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई व प्रस्तावित कार्य योजनाओं और कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से कहा कि इस सभी इस दिशा में काम करे कि किसी भी उद्यमी सदस्य की सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए और किसी भी तरह उदमी का शोषण न हो। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा रखा जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























