
हापुड़: मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब बुधवार की देर रात रेलवे स्टेशन स्थित शिव गोरखनाथ मंदिर से दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के रेलवे रोड पर स्थित शिव गोरखनाथ मंदिर से चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मामला बुधवार की रात का है जब चोर निर्माणाधीन मकान के रास्ते से होते हुए मंदिर की छत पर पहुंचे और मंदिर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर के संचालक कपिल पंवार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6:00 बजे उनकी माता ने पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर खोला तो उन्हें दान पात्र का ताला टूटा हुआ मिला। तांबे का सर्प और छत्र गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























