
हापुड़: नकली अरलडाइट बेचने के मामले में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 26 पैकेट बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नकली अरलडाइट का खुलासा करते हुए 26 पैकेट बरामद किए हैं। एक दुकान पर छापा मार करवाई कर टीम ने यह पैकेट पकड़े हैं जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी पिडीलाइट इंडस्टरीज लिमिटेड द्वारा अधिकृत है जिसे जिम्मेदारी मिली है कि बाजार में यदि कंपनी के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री या सप्लाई की जाती है तो उस पर वह पुलिस के सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
1 अप्रैल को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित दिल्ली गेट के पास एच. आर. चौधरी टाइल सेनेटरी स्टोर पर नकली अरलडाइट बेची जा रही थी। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके से 26 पैकेट बरामद किए जिनमें एक किलोग्राम के 6 पैकेट और दो ग्राम के बीस पैकेट शामिल है। मौके पर मौजूद दुकानदार अनस चौधरी से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह सभी नकली पैकेट है। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया के तहत दो पैकेट निकली और दो पैकेट असली नमूने के रूप में अलग कर सील किया और मामले में अनुज चौधरी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























