हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी के सुलभ गर्ग ने बताया कि मेरठ रोड स्थित एक कंपनी में वह काम करता है। दो मई को वह अपना काम खत्म कर कार्यालय से घर वापस लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास मेरठ रोड पर पिलखुवा की रेलवे रोड के रहने वाले वीरपाल और उसके तीन साथियों ने उसे सड़क पर रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540































