
हापुड़: जिला अस्पताल से बाइक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल के बाहर से चोरी हुई बाइक के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चोर की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि सारिक पुत्र गुलजार निवासी नया बस अड्डा गाजियाबाद 14 अगस्त को अपने रिश्तेदार को देखने के लिए हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल आया था जिसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। आधे घंटे पश्चात जब वह बाहर आए तो देखा उसकी बाइक गायब थी जिसके बाद उसने बाइक को तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में गुरुवार की अपराह्न करीब 5:30 बजे मुकदमा दर्ज किया और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















