👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी परिसर में एक व्यक्ति को पीटने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कांवी निवासी उमेश गिरी फिलहाल मेरठ के शास्त्री नगर में रह रहा है जिसने बताया कि 9 फरवरी को वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी गया था इसी बीच अनिल गिरी, भावना गिरी और विनोद गिरि निवासी गांव कांवी भूपेंद्र निवासी गाजियाबाद व अज्ञात महिला पीछे से आए जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और लात-घूंसों की बरसात कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर































