हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को कोठी गेट पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के आरआई सुनील कुमार ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर हजारों रुपए का जुर्माना वसूला और दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा ना करें और पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें। यदि कोई पॉलिथीन का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरआई सुनील कुमार ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला कर दुकानों पर ठेले-खोमचे पर चेकिंग अभियान चलाया गया और सभी को चेतावनी दी कि पॉलीथिन का प्रयोग ना करें अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि गुरुवार को भी अभियान चला कर जुर्माना वसूला गया है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































