हापुड़: सुलेख प्रतियोगिता आयोजित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पिछड़ी बस्ती खाई कोठीगेट स्थित संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में माहेश्वरी सभा रजि० हापुड़ द्वारा स्व०प्रो०डॉ०ओम प्रकाश तोषनीवाल स्मृति सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धक ज्ञान चन्द शर्मा ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु एवम बाल रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश गोयल व सम्मानित अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल रहे। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबन्धक द्वारा पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया । उसके बाद विद्यालय छात्राओं द्वारा स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया। कक्षा आठ की अफसरा, जारा एवम रिया ने अंग्रेजी में अलग अलग अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


मुकेश कुमार तोषनीवाल ने अपने सम्बोधन में बच्चों को सुलेख का छात्र जीवन में महत्व बताया।एवम विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। डॉ योगेश गोयल ने बच्चों को मेहनत का जीवन में महत्व बताया।आपने हरिवंशराय बच्चन की कविता ” मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती ” का उदाहरण देते हुए जीवन में बार बार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में अब्दुल आहद प्रथम, जारा द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही।कक्षा 7 में क्रमशः अनुष्का,सुमयला एवम आदित्य रहे । कक्षा आठ में प्रथम इन्शा , द्वितीय ईशल व तृतीय नशरा रही।
अंत में विद्यालय प्रबन्धक ज्ञान चन्द शर्मा ने माहेश्वरी सभा रजि०द्वारा प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।एवम शिशु एवम बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश गोयल का पुरस्कार वितरण के लिए अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र- छात्राओं के साथ अध्यापिकाएं श्रीमती सीमा व सुनीता, कु० ईशा, सानिया,ज्योति,वैष्णवी, मिघबा व वर्षा भी उपस्थित रही।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!