VIDEO: जीएसटी छापों के विरोध में हापुड़ का व्यापारी सड़कों पर










जीएसटी छापों के विरोध में हापुड़ का व्यापारी सड़कों पर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जीएसटी को लेकर हापुड़ सहित प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में की जा रही छापामारी के विरोध में व्यापारी सोमवार को हापुड़ में सड़कों पर उतर आया और नगर में स्कूटर व बाइक रैली निकाली और कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने निकाय चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले तथा महामंत्री संजय अग्रवाल की अगुवाई में बड़ी तादाद में व्यापारी चंडी रोड पर एकत्र हुए और जीएसटी की छापामारी के विरोध में हापुड़ में स्कूटर व बाइक रैली निकाली। हापुड़ के बाजारों में भ्रमण करते हुए व्यापारियों की रैली कलैक्ट्रेट पहुंची। कलैक्ट्रेट पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी और सरकार विरोधी नारे लगाए।

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम से वार्ता कर जीएसटी की छापामारी को व्यापारियों का उत्पीड़न व सरकार का शोषण करने वाला कदम बताया।

व्यापारियों ने जीएसटी छापा मारी तुरंत रोकने की मांग को लेकर तीन सूत्री एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और मांग की कि जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। जीएसटी एकल बिंदू पर लगाया जाए। जीएसटी के डिस्पले की बाध्यता को समाप्त किया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि व्यापारी का शोषण व उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो व्यापारी निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगा।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!