
👁 0 views Views
हापुड़: गड्ढे से पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मची सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में श्रीनगर के पास पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव दिखाई देने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























