हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद लोक न्यू शिवपुरी निवासी शिवम गर्ग पुत्र अनिल कुमार गुप्ता की बाइक 25 अक्टूबर की रात को चोरी हो गई। शिवम न्यू शिवपुरी निवासी अपने परिचित के यहां किसी कार्य से गए थे जब वापस लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शिवम गर्ग ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे वह अपने एक परिचित के यहां अपनी हीरो स्प्लेंडर काले रंग की बाइक से पहुंचे और उन्होंने बाइक को घर के बाहर ताला लगाकर खड़ा कर दिया। आधे घंटे बाद करीब 8:45 बजे जब शिवम वापस लौटे तो देखा कि घर के बाहर खड़ी बाइक गायब थी। बाइक को काफी तलाशा लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700































