हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 के चुनाव की तिथि 11 अक्टूबर घोषित हुई है। एल्डर्स कमेटी हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की कार्यकारिणी वर्ष 2022-23 का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। ऐसे में शीघ्र चुनाव कराने पर सहमति बनी और चुनाव की तिथि 11 अक्टूबर घोषित हुई है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























