
हापुड़: दुकानदार के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित कपड़े की दुकान पर पहुंचे दबंगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित दुकानदार ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला किला कोना के रहने वाले इरशाद मलिक पुत्र यूनुस मलिक ने बताया कि उसकी एक कपड़ों की दुकान है। मामला बुधवार का है जब दोपहर करीब 2:45 बजे का है जब कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोग शोर सुन कर एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों की हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























