हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बेजुबान जानवर को पीट-पीटकर उसे अपाहिज बना कर हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई हापुड़
के गांव असौड़ा निवासी विजय कुमार पुत्र निर्मल के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के रहने वाले डॉग लवर गोलू लोगों के सहयोग से बेजुबान जानवरों का उपचार करते हैं जिनका कहना है कि गांव के ही रहने वाले विजय कुमार ने कुछ दिन पहले एक कुतिया को इस कदर पीटा कि वह अपाहिज हो गई लेकिन विजय ने एक बार फिर बेजुवान को पीटा जिसने शनिवार को दम तोड़ दिया। गोलू की बहन सोनिया गौतम की तहरीर पर देहात पुलिस ने विजय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और बेजुबान जानवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिट्टी में दबाया शव:
कुतिया के छह बच्चे हैं जिनकी देखभाल गोलू और गांव वाले कर रहे हैं। कुतिया के शव को मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबाया है।

मिट्टी में दबाया शव:
कुतिया के छह बच्चे हैं जिनकी देखभाल गोलू कर रहे हैं। गोलू ने ही अपने साथियों के साथ कुतिया के शव को मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबाया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
























