
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरौठी रोड पर जिला कृषि विभाग की टीम ने रविवार को छापामार कार्रवाई की। टीम ने पहले तो एक 14 टायरा ट्रक को पकड़ा और उसके बाद जरोठी रोड स्थित गोदाम पर पहुंची। गोदाम के बाहर ताला लटका देखा तो अधिकारी ने तुरंत गोदाम के स्वामी से संपर्क साधा। थोड़ी देर पश्चात ताला खुला जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश भीतर दाखिल हुए और उन्होंने मामले की जांच की। गोदाम से प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखे भारत यूरिया व अन्य कट्टे मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश टीम के साथ रविवार को जरोठी रोड पर स्थित एक गोदाम पर पहुंचे। 14 टायरा ट्रक को पकड़ने के बाद टीम ने यहां छापा मारा। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। कृषि विभाग की जांच जारी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































