
हापुड़: चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। यात्रियों की बढ़ती संख्या और आरक्षण की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस में 11 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
इसी तरह दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 14 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 13 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच और दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 12 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
रेलवे के इस कदम से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















