हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी मनीष शर्मा है जो कि त्रिलोकी स्वीट्स वाली गली में रहता है। आरोप है कि मनीष ने 18 साल की एक युवती को घर में अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके ऊपर बैठकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने युवती के गले और होंठ पर दातों से काटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के पुराना बाजार क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार की रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ कहीं गए थे। घर में उसकी 18 साल की बेटी मौजूद थी। तभी आरोपी घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दांतों से उसके गले और होंठ पर काट लिया। रस्सी से युवती के हाथ पैर बांध दिए और उसके ऊपर बैठ गया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी युवती को धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502




























